Breaking News

MARIYAHU NEWS. गोवर्धन पूजा पर विधायक ने गोपाल गौशाला पर पहुंचकर गौवंशों की किया पूजा, खिलाई गुड़

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर के दिलावरपुर में स्थित गोपाल गौशाला पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर मड़ियाहूं विधानसभा के विधायक अपने समर्थको के साथ पहुंचकर गायों की पूजा किया और गुड़ खिलाया। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो- मड़ियाहूं विधायक के साथ सामाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी गोवंशों को गुड़ खिलाते हुए

बुधवार की शाम 4:00 बजे चुटका देवी मंदिर पर बने तालाब की घाटों की साफ सफाई करने के पश्चात मड़ियाहूं विधानसभा के विधायक डॉ. आरके पटेल का काफिला दिलावरपुर स्थित गोपाल गौशाला पर पहुंचा।

फोटो- पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह गाय को माला पहनाते हुए

जहां पर गोवर्धन पूजा को देखते हुए विधायक डॉ. आरके पटेल अपना दल एस के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार सिंह, पंकज केसरी, समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, विनोद जायसवाल, सभासद अरविंद चौरसिया, चंद्रशेखर पटेल ने पूजा अर्चना करने के बाद गुड़ खिलाया।

फोटो- नारियल फोड़कर पूजा करते विधायक डॉ. आरके पटेल एवं पूर्व मंडल अधक्ष राजेश सिंह 

विधायक ने गौशाला में गोवंशों के रखरखाव और देखभाल की चर्चा किया। उन्होंने कुछ लोगों के द्वारा चारे की शिकायत किया जिस पर विधायक ने जांच किया तो गौशाला की एक कमरे में गोवंशों को खिलाने के लिए भरपूर चारा पाया गया। पूछताछ में गोपाल गौशाला के रक्षक ने विधायक से बताया की गौशाला में चारे और पानी की कोई कमी नहीं है, गोवंशों की पूरी तरह देखभाल की जा रही है समय-समय पर नगर अध्यक्ष रूकसाना समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी और अधिशासी अधिकारी भी आते रहते हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!