Breaking News

BARASATHI. धरिकापुर कटवार ग्रामसभा में चोरों का आतंक, एक सप्ताह में तीन जगह चोरी

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है ग्रामसभा धरिकापुर कटवार में बीते एक सप्ताह से चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों की नींद हराम हो गई है। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर तीन चोरियों को अंजाम देकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना धरिकापुर गांव निवासी सीताराम यादव का चोरों ने लगभग 20 हजार रुपये मूल्य का स्टेबलाइजर और तार चोरी कर लिया। वहीं बगल में रहने वाले श्याम बाबू बिंद के यहां से चोरों ने करीब 30 मीटर बिजली के केबल पर हाथ साफ कर दिया।
तीसरी घटना ग्रामसभा धरिकापुर में ही शुक्रवार की रात यानी 30 जनवरी की है, जहां पूर्व प्रधान स्व. शेषनाथ यादव की मशीन में चोरों ने खिड़की तोड़कर मोटर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि मोटर चोरी करने में चोर सफल नहीं हो सके, लेकिन मशीन की तार काटकर उठा ले गए।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस गश्त नहीं होने से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि आए दिन किसी ने किसी घर में चोरी की वारदात हो रही है। ग्रामीणों की माना जाए तो पुलिस जाती है और सड़क पर ही रेलवे फाटक के करीब सोकर फिर थाने चली जाती है।

ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!