Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट, पांच घायल, पुलिस ने भी किया जमकर तांडव

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव में गुरुवार की रात जमीनी विवाद को लेकर जमकर तांडव हुआ। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोप है कि एक घर में घुसकर दरवाजा तोड़े वृद्ध महिला एवं पुरुषों की लाठियां तोड़ी एवं छत पर पहुंचकर कुल्हाड़ी से 1000 लीटर के पानी टंकी को भी फोड़कर पानी गिरा दिया। यही नहीं मेडिकल की दुकान में घुसकर डॉक्टर और उनकी पत्नी की पिटाई किया और सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ डाला और उसका डीबीआर भी उठा ले गई। फिलहाल पुलिस अपने गिरहबान को बचाने के लिए दोनों पक्षों से नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

आरोप- घर में घुसकर पुलिस द्वारा तोड़ी गई पंखा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरौना गांव निवासी रंजीत सरोज एवं आशाराम सरोज के बीच आराजी 171 को लेकर काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि रंजीत सरोज ने दफा 24 के तहत आराजी नंबर 171 की पैमाइश करवाने के लिए मुकदमा उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं के यहां किया हुआ था जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट लगाने के बाद लेखपाल ने सीमांकन भी किया था। दो दिन पहले रंजीत सरोज ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना देकर अवगत कराया कि विपक्षी आशाराम के लड़कों ने सीमांकन के निशानदेही को उखाड़ कर फेंक दिया है।

फोटो- पुलिस द्वारा तोड़ी गई दरवाजा

आशंका है कि वह लोग जमीन को कब्जा करने की फिराक में है। मौके पर पुलिस आई और दोनों पक्षों को समझाया कि जब तक मुकदमा चल रहा है कोई भी विवादित जमीन पर किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं करेगा। आरोप है कि गुरुवार की रात एक पक्ष ने विवादित जमीन पर मड़हा रख दिया इसके बाद देखते भी देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी डंडे से मारपीट में रंजीत सरोज, शिवम सरोज, करन सरोज, कृष्ण कुमार एवं सोनेलाल सरोज समेत अन्य घायल हो गए। किसी ने मड़हे में भी आग लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को जो मिला उसी की पिटाई किया जिससे कुछ माहौल शांत हुआ उसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

फोटो- कुल्हाड़ी से तोड़ी गई पानी की टंकी

जब मामला शांत हुआ तो आरोप है कि गुतवन निवासी अमन चौहान अपनी पत्नी ज्योति के साथ रमेश सरोज की मकान को किराए पर लेकर मेडिकल की दुकान खोल रखा था जहां पर पुलिस ने पहुंचकर दम्पति की पिटाई किया जब उनकी निगाह सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उसको चकनाचूर करते हुए उसके कैमरे और डीबीआर को अपने कब्जे में लेकर चले गए उसके बाद पुलिस रमेश सरोज के घर पहुंची जहां पर उनकी वृद्ध माता-पिता मिले तो उनकी सहारा लाठी को भी पुलिस ने तोड़ते हुए उठा ले गई आरोप तो यहां तक है कि दरवाजा, पंखा एवं पानी की टंकी तक को भी नहीं छोड़ा सबको तोड़फोड़ कर पुलिस ने रख दिया और अपनी शानी दिखाते हुए वहां से चली गई। पुलिस कोतवाली पहुंचकर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

फोटो- पुलिस की तांडव की दर्दनाक कहानी बताती पीड़ित महिला ज्योति

क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली ने बताया कि पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद के दौरान मारपीट हो गई एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने रखे हुए मड़हे को आग लगा दिया, चक्का जाम कोई नहीं किया था। घटना सड़क पर होने की वजह से लोग सड़क पर खड़े थे दोनों पक्षों से नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!