जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं नगर पंचायत ने मंगलवार की दोपहर पॉलिथीन मुक्त अभियान को लेकर जमकर कर्मचारियों ने छापेमारी किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रतिबंध 5 किलो पॉलिथीन जब्त किया। व्यापारियों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का चेतावनी देते हुए ग्राहकों से कपड़े का झोला लाने के लिए कहा गया।

नगर पंचायत के बड़े बाबू श्याम नारायण मिश्रा व आनंद कुमार की देखरेख में मंगलवार की दोपहर प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ दुकानदारों के यहां छापेमारी शुरू हुआ। सर्वप्रथम रेलवे फाटक से कर्मचारियों ने पॉलिथीन मुक्त कराने की जांच शुरू हुआ। इसके बाद सब्जी दुकान से लेकर किराना की दुकान तक प्रतिबंधित पॉलिथीन की जांच करते हुए बेलवा रोड एवं वाराणसी रोड पर डॉक्टर कल्पनाथ के अस्पताल के आसपास की दुकानदारों के यहां छापेमारी किया गया।इस दौरान कर्मचारियों ने 5 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन को अपने कब्जे में लिया। नगर पंचायत कर्मियों ने दुकानदार को भविष्य में प्रतिबंधित पॉलीथिन नहीं रखने की सलाह दिया। उसके साथ ही ग्राहकों को जागरूक भी किया कि पॉलिथीन पूरी तरह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इसलिए जब भी अगली बार बाजार आए तो कपड़े का झोला साथ ले आए जिससे नगर पंचायत पॉलिथीन मुक्त हो सके।

नगर पंचायत के बड़े बाबू श्याम नारायण मिश्र ने बताया कि दुकानदारों को बताया गया कि इस बार कोई कार्रवाई नहीं किया गया लेकिन अगली बार अगर पॉलिथीन रखते हुए दुकानदार मिलते हैं तो उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।
पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत नगर पंचायत के राजकुमार, अमित, पवन कुमार, राजकुमार, बृजेश कुमार ने सहयोग किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी