जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के तरसण्ड गांव में फूल तोड़ने गई एक युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में सतीश सिंह पुत्र स्व. जयनाथ सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर के अनुसार, 21 मई 2026 की सुबह लगभग 7 बजे सतीश सिंह की पुत्री रिया सिंह पूजा के लिए फूल तोड़ने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही निवासी इन्दा देवी पत्नी स्व. टन्नू सोनकर, अनीता उर्फ वाली पत्नी जित्तू सोनकर और सरविन्द उर्फ टमाटर पुत्र स्व. मुकेश सोनकर ने रिया के साथ भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए दुर्व्यवहार किया। जब युवती ने गाली देने का कारण पूछा, तो आरोपितों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। युवती के शोर मचाने पर उसकी मां रेनू सिंह और भाई युवराज सिंह बचाव के लिए दौड़े। आरोप है कि आरोपितों ने युवराज को भी बुरी तरह पीटा और वहां से जाते समय जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गौराबादशाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा को सौंपी गई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी