जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शनिवार रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर एक घर में घुसकर धारदार हथियार से मारपीट कर ली, जिसमें एक 26 वर्षीय युवक के साथ 25 वर्षीय और एक 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर पांच नामजद पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के देवकली गांव के निवासी शुभम पाठक ने सोमवार को सरायख्वाजा थाने पर तहरीर दी कि बीते शनिवार की रात करीब 8 बजकर 30 पर उनके गांव के पांच लोगों ने उनके घर में घुसकर उनकी बहन शिवानी, उनकी मां प्रेमा से धारदार हथियार और लाठी डंडों से मारपीट कर ली। जिससे शुभम (25) शिवानी (26)और उनकी मां प्रेमा(55) गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया इसी बीच पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दे दी और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पांच नामजद पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है जिसमें किशन, छटंकी, रितेश,साजन समेत एक अन्य पर केस पंजीकृत है मामले में कार्रवाई की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी