शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की युवा सेना के अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभाग प्रमुख अमेय रमेश लटके का जन्मदिन गुरुवार देर शाम अंधेरी स्थित शिवसेना कार्यालय में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समाज के गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर अमेय लटके का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया तथा उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान अमेय लटके ने केक काटकर सभी का आभार व्यक्त किया।
शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर समर्थकों ने दी शुभकामनाएं।

अपने संबोधन में अमेय लटके ने कहा कि उनका जन्मदिन समारोह सादगी और समाजसेवा को समर्पित है। उन्होंने कहा, “मैं सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए आजीवन जनता के बीच रहकर समाजसेवा करता रहूंगा। जब तक व्यक्ति के भीतर एक-दूसरे के प्रति सहयोग और सेवा का भाव नहीं होता, तब तक उसका जीवन सही मायनों में सार्थक नहीं कहा जा सकता।”
उल्लेखनीय है कि अमेय लटके दिवंगत विधायक रमेश लटके तथा पूर्व विधायक ऋतुजा लटके के पुत्र हैं। दिवंगत रमेश लटके और ऋतुजा लटके ने अपने कार्यकाल में अंधेरी के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिन्हें क्षेत्र की जनता आज भी याद करती है।

अमेय लटके की सक्रिय सामाजिक भागीदारी और जनसेवा को देखते हुए शिवसेना (बउद्धव बालासाहेब ठाकरेव) के प्रमुख उद्धव ठाकरे की अनुशंसा पर युवा सेना के अध्यक्ष एवं विधायक आदित्य ठाकरे ने उन्हें अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र का युवा सेना विभाग प्रमुख नियुक्त किया है।
समारोह में पूर्व विधायक ऋतुजा लटके, प्रकाश कोलपाटे, जीतू शाह, प्रलेश सावंत, विनोद तिवारी, दीपक विश्वकर्मा, नागेश चौरसिया, विश्वम्भर मल्लाह, शत्रुघ्न पटेल, सूरज तिवारी, नितेश चौरसिया, राहुल विश्वकर्मा, सुजीत रजक, स्वप्नील मोरे, आशुतोष तिवारी, पप्पू चौरसिया, राजू तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी