Breaking News

मुंबई। अंधेरी में युवासेना की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया गया जोर

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। शिवसेना युवासेना (उद्धव) अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र की ओर से गुरुवार देर शाम अंधेरी (पूर्व) के पारसीवाड़ा स्थित शाखा क्रमांक-83 में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को नई गति और दिशा देने के साथ बूथ एवं वार्ड स्तर तक उसे मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए युवासेना (उद्धव) अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभाग अधिकारी अमेय रमेश लटके ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ और वार्ड तक संगठन को सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी और संगठन को मजबूत करने की जो जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व का पूरा सहयोग कार्यकर्ताओं को मिल रहा है।

फोटो -🖕बैठक में हिस्सा लेने वाले शिवसेना युवासेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता

बैठक के दौरान युवासेना के कई पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर अपने सुझाव भी रखे।
इस अवसर पर उप विभाग अधिकारी संदेश मोरे, जयेंद्र कूटे, अनिकेत छाछड़, शाखा अधिकारी मनीष नेरुलकर, समन्वयक प्रलेश सावंत, बैभव पवार सहित बड़ी संख्या में युवासेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!