JAUNPUR.जौनपुर जिले के मड़ियाहू तहसील स्थित रामपुर बाजार में एसडीएम के मौखिक आदेश पर एक गरीब के मकान को पक्की ईट से जुड़ाई कर बंद करवाया जा रहा है। पीड़ित की माना जाए तो मकान के सामने का जमीन विवादित है और उसका मुकदमा दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश और कमिश्नरी न्यायालय में अपील विचाराधीन है।

बताया जाता है कि जिस जगह का विवाद है उसमें करीब 40 से अधिक काश्तकारों का नाम है। आरोप है कि मड़ियाहू एसडीएम कुणाल गौरव ने रामपुर थाने में शनिवार को पहुंचकर मौखिक आदेश दिया है कि विपक्षीगण राजेंद्र पुत्र मनीलाल आदि सुरेश प्रजापति का दरवाजा बंद कर अपना बाउंड्री निर्माण करवाएं। इसके बाद सोमवार की सुबह से विपक्षी पीड़ित सुरेश प्रजापति का मुख्य दरवाजा पर पक्की ईट का बाउंड्री बनाकर बंद करना शुरू कर दिया है।
इस लिंक पर क्लिक करें- https://youtu.be/tTEdu9BZ2RU?si=bIWphMNSjUGmVoW8
सुरेश प्रजापति थाने पर पहुंचकर गुहार लगाया लेकिन पुलिस कर्मियों ने एसडीएम का हवाला देकर मौके पर जाने से इनकार कर दिया है। बताया जाता है कि मौके पर पक्की ईट की जोड़ाई विपक्षीगण करते चले जा रहे हैं।
आरोप यहां तक लग रहा है कि राजेंद्र आदि भीटा, तालाब और घूर गड्डा की जमीन को कब्जा कर पक्का निर्माण कर रखा है एसडीएम को इस बात की जानकारी होने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं लेकिन असहाय सुरेश प्रजापति का दरवाजा बंद करवाने में अपनी सानी समझ रहे हैं। सुरेश प्रजापति हृदय रोगी और शुगर से ग्रसित है जब भी शिकायत करने जाता है तो उसे थाने में बंद कर शांति भंग में चालान भी बार-बार किया जाता है। मामले में हल्का लेखपाल विपिन कुमार यादव ने अपनी आख्यां में यहां तक कहा है की धारा 24 की कार्रवाई में पुरी विवादित जमीन खड़ंजा रास्ता और आबादी से आच्छादित है। इसके बावजूद एसडीम महोदय किस चीज से प्रभावित है की कानून की धज्जियां उड़ाते हुए गरीब के मकान का दरवाजा बंद करवा रहे हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी