Breaking News

JAUNPUR NEWS. गोमती नदी में सिल्ट सफाई के कार्य का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

JAUNPUR. जौनपुर जिले के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र द्वारा विसर्जन घाट पर गोमती नदी में सिल्ट सफाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।
नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा द्वारा 21 जून को गोमती नदी के किनारे जमा सिल्ट व गंदगी के सफाई हेतु नए पोकलैंड मशीन का पूजन कर सफाई कार्य का शुभारंभ किया गया था।

फोटो-जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र गोमती नदी पर स्थित विसर्जन घाट से निरीक्षण करते हुए

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार को निर्देशित किया गया कि सिल्ट सफाई के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें, वर्षा से पूर्व यह कार्य अवश्य पूर्ण हो जाना चाहिए। गोमती घाट के किनारे हुए सौंदर्यीकरण के दौरान मलबे का सही से निस्तारण न किए जाने पर कार्यदाई संस्था के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए टीम लगाकर सिल्ट सफाई के कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि गोमती नदी यहां के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है तथा त्योहारों पर लोगों द्वारा पूजन अर्चन किया जाता है, इसके दृष्टिगत सिल्ट सफाई अत्यंत आवश्यक है, शीघ्र ही इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर ईओ नगर पालिका, स्टाफ, सफाई कर्मचारी, सहित अन्य उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!