Breaking News

MARIYAHU NEWS. किशोर को ट्रैक्टर ने कुचला, थाने के बाहर महिलाओं ने किया बवाल

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मदेवा गांव में ट्रैक्टर चालक ने किशोर को अगले चक्के से कुचल दिया जिससे मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मड़ियाहूं कोतवाली ले आई तभी परिजनों ने पहुंचकर थाने के बाहर ही पुलिस से शव को छीन लिया और लेकर बैठ गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह महिलाओं से किशोर के शव को छीन कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली के अंदर और बाहर महिलाओं का रोना पीटना शुरू है।

फोटो- महिलाओं को समझाते कोतवाल मड़ियाहूं

बताया जाता है कि ब्रह्मदेवा निवासी एक व्यक्ति जेसीबी से मिट्टी उठाने बेचने का काम करता है। सोमवार की सुबह 10:00 बजे उसका ट्रैक्टर मिट्टी ले जा रहा था तभी रास्ते में ब्रह्म देवा निवासी विकास यादव का 12 वर्षीय पुत्र राज यादव उर्फ राजा दिखाई पड़ गया। चालक ने उससे गुटका खाने के लिए मंगाया। किशोर गुटखा लेकर आया तो ट्रैक्टर का चालक चलती ट्रैक्टर में ही किशोर से गुटका लेने लगा जिसके कारण वह चलती ट्रैक्टर के अगले चक्के के नीचे आ गया और उसकी दबकर दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में घटना स्थल से शव को कब्जे में लेकर अपने वाहन पर लादकर थाने लेकर आई। पीछे-पीछे परिजन भी पहुंच गए अभी पुलिस शव को अंदर ले जा रही थी कि महिलाओं ने पुलिस के हाथों से किशोर का शव छीन लिया और कोतवाली के सामने ही शव के साथ करूण रुदन करने लगी। जिसके बाद बाहर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को लेने का काफी प्रयास किया लेकिन वह महिलाओं से शव नहीं ले पाएं।

फोटो- पिकअप गाड़ी में पुलिस शव को किट में पैक करती हुई

इसके बाद कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने अंदर जाकर काफी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर आए और जबरदस्ती महिलाओं से शव को छीनकर पिकअप गाड़ी में लाद लिया और वही गाड़ी में ही काले किट में पैक किया और तुरंत पुलिस कर्मियों के साथ जिला मोर्चरी हाउस रवाना कर दिया। इसके बाद कोतवाल और महिलाओं में काफी कहा सुनी हुई बाद में समझाने बुझाने के बाद शांति बनी और पुलिस ने महिलाओं को अपनी गाड़ी से उनके घर भेजा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दुर्घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई जूटी हुई है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!