Breaking News

JAUNPUR NEWS. मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधानाध्यापक को बदमाशों ने मारी गोली, बदमाश फरार

JAUNPUR. जौनपुर जिले के लाईन बाजार थाना क्षेत्र में साल्वेशन हॉस्पिटल के पास सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे प्राथमिक विद्यालय उद्पुर बक्शा के प्रधानाध्यापक संतोष यादव (40) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और उनकी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

सूत्रों के अनुसार कंधरपुर निवासी संतोष यादव रोज की तरह सुबह सैर करने निकले थे। लगभग सुबह पाँच से छह बजे के बीच पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उनके गले की चेन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने संतोष यादव के पैर में गोली मार दी और चेन लेकर मौके से फरार हो गए।

गोली लगने से घायल संतोष यादव को आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया गया। सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाना प्रभारी सतीश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घायल प्रधानाध्यापक ने बताया कि वह रोजाना की तरह टहलने निकले थे, तभी बदमाशों ने हमला किया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!