Breaking News
फोटो- बार अध्यक्ष घनश्याम मिश्र नवागत एसडीएम नवीन श्रीवास्तव का माला पहनकर स्वागत करते हुए

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहू तहसील में नवीन बने एसडीएम, सुनील कुमार भारती अतिरिक्त मजिस्ट्रेट

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती गए, उनकी जगह पर नवीन कुमार श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण किया। श्री श्रीवास्तव इसके पूर्व मड़ियाहूं तहसील में एसडीएम न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर लगभग दो माह कार्य कर चुके हैं। एसडीएम सुनील कुमार भारती को अब कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त एसडीएम के रूप में काम करना पड़ेगा।

फोटो- मड़ियाहू तहसील में नवागत एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव

केराकत समेत अन्य तहसीलों में एसडीएम के पद पर सुनील भारती रहते हुए अपनी कार्यशैली को लेकर काफी चर्चित रहे। माना जा रहा था कि सुनील भारती अपने आदेश को पत्थर का लकीर समझते थे। जिसको लेकर वकीलों में अच्छी खासी नाराजगी भी रहती थी कई बार तो इनके खिलाफ न्यायालय भी वकीलों ने बंद कर काम का ठप कर रखा था।
लेकिन मड़ियाहूं तहसील एसडीएम सुनील कुमार भारती के लिए अभिशाप साबित हो गया। जब से सुनील कुमार भारती मड़ियाहूं तहसील का कार्यकाल संभाले तब से अपने आदेश को पत्थर का लकीर समझने के कारण विवाद में ही फंसते रहे। अंतर इतना रहा की केराकत और अन्य तहसीलों में अपने आदेश को वापस नहीं लेते थे लेकिन मड़ियाहूं तहसील में अपने आदेश को वापस ले लेते थे।

फोटो- नवागत एसडीएम का भाजपाजनों ने भी जमकर किया स्वागत

एसडीएम सुनील भारती के स्थानांतरण को लेकर तहसील में चर्चा है की आदेश को पत्थर का लकीर समझने के कारण क्षेत्रीय विधायक काफी नाराज रहते थे जिसके कारण कई बार समझाया भी गया था यहां तक की एक पूर्व एसडीएम ने श्री भारती को उनके आवास पर ले जाकर पंचायत भी कराया था लेकिन विधायक जी उस समय पूर्व एसडीएम के दबाव में नहीं बोल सके बस इतना ही कहा कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं जिससे कि मड़ियाहूं तहसील का हर कार्य सुचारू रूप से चल सके।
चर्चा है कि एसडीएम सुनील भारती के अड़ियल रवैया के चलते विधायक जी नाखुश रहते थे जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से बार-बार किया गया था जिसके कारण अचानक उनका स्थानांतरण कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त एसडीएम की रूप में किया गया है और वहां से नवीन कुमार श्रीवास्तव को मड़ियाहूं तहसील का एसडीएम बनाया गया है गुरुवार को उन्होंने चार्ज लेकर कार्यभार शुरू कर दिया है। चार्ज लेते ही मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने अपनी कुछ विशेष साथियों के साथ पहुंचकर उनका माला पहनाकर स्वागत किया है जिसका वकीलों में अच्छा खासा चर्चा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!