MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ विकास खण्ड के सराय कालीदास प्राईमरी विद्यालय के सामने बगीचे में विख्यात सन्त बाबा जयगुरुदेव जी के उत्तराधिकारी सन्त पंकज जी महाराज अपनी धर्म यात्रा के 59 वें पड़ाव पर शनिवार को शाकाहार-सदाचार मद्यनिशेध आध्यात्मिक जन जागरण यात्रा के दौरान अपने सत्संग में कहा की सन्तों, महात्माओं के सत्संग में किसी व्यक्ति, जाति, धर्म की आलोचना एवं बुराई नहीं की जाती है। बल्कि यहां तो प्रभु की प्रेरणा दी जाती है। सन्त महात्मा फकीर समदर्शी होते हैं और सबकी भलाई का काम करते हैं। जैसे हम आप अपने जीवन में शब्द का प्रयोग करते चाहे हम शिक्षित या अशिक्षित हों। इसी प्रकार इस सृष्टि से अलग दैवी लोकों में आने-जाने के लिये शब्द (नाम) माध्यम है। सारी आत्मायें शब्द पर जो कि बाहर के कानों से नहीं सुनाई देता है, आत्मा में विराजमान तीसरे कान से सुनाई देता है। यह भारत का असली सनातन रास्ता है जिसे हम भूल गये। उसी को याद करने और आत्मा को रूहानी शब्द से जोड़ने का काम सन्त करते हैं।

इसलिये आप अपनी जीवात्मा के कल्याण के लिये प्रभु की प्राप्ति करने वाले सन्त, महात्मा, फकीर की तालश करें। बाबा जयगुरुदेव जी ने आवाज लगाई कि इन्सानों तुम अपने मानव धर्म पर वापस आ जाओ। इस मनुष्य मन्दिर में बैठकर भगवान की सच्ची पूजा करो ताकि आप की आत्मा नर्क/दो जखों में जाने से बच जाय।

उन्होंने समाज में व्याप्त हो रही हिंसा और अपराध पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा यह सब अशुद्ध खान-पान और महापुरुषों की शिक्षाओं से दूर होने के कारण हैं। मांसाहार से पशु-पक्षियों के जीवाणु मानव शरीर में प्रवेश के कारण दवाईयां भी नहीं काम करती। सन्त वाणी है ‘‘तिल भर मच्छी खाई कै, कोटि गऊ दे दान। काशी करवट ले मरै तो भी नर्क निदान।’’ हम समाज के सभी प्रबुद्धजनों, समाज सेवियों से प्रार्थना करते हैं कि लोगों को शाकाहारी बनाने, शराब व अन्य नशों से मुक्त कराने में सहयोग करें। जब गांव-गांव के लोग शाकाहारी व नशा मुक्त हो जायेंगे तो परस्पर सद्भाव पैदा होगा। शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया।

इस अवसर पर ऋशिदेव श्रीवास्तव, बालेन्द्र मिश्र, शिव प्रकाष ‘‘संकेत यादव’’, श्याम यादव, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, लालचन्द पाल, गुलाब विश्वकर्मा, राजाराम, साहब दीन, सहयोगी संगत बस्ती के राम उजागिर चौधरी, जगन्नाथ शर्मा, सन्तराम विश्वकर्मा, श्रीमती सुभाष जी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव सुदनीपुर के लिये प्रस्थान कर गई। सुदनीपुर में कल आज दोपहर 12 बजे से सत्संग संदेश होगा। सत्संग आयोजक राजा यादव, शिव प्रकाश ‘‘संकेत फ्लैक्स ’’ रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी