Breaking News

RAMPUR NEWS. रामपुर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक

RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्थानीय बाजार के सार्वजनिक स्थानों बरसठी तिराहा, कठवतिया तिराहा, सब्जी मंडी, बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर महिला कांस्टेबल एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार की दोपहर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में महिलाओं बालिकाओं को पंपलेट देकर मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया गया।

फोटो- रामपुर बाजार में मिशन शक्ति के तहत बेटियों को जागरुक करती महिला पुलिसकर्मी

जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में रामपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार की देखरेख में रामपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं, बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला पुलिस एवं पुलिसकर्मियों द्वारा रामपुर कस्बा एवं सार्वजनिक स्थानों और गोपालपुर चौकी क्षेत्र के आर एस पब्लिक स्कूल में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जनजागरुकता किया गया।
महिलाओं के लिए मिशन शक्ति दीदी कैसे काम करती है
महिला पुलिसकर्मी प्रियम सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ शक्ति दीदी के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया गया।

फोटो-महिला पुलिसकर्मी प्रियम सिंह बेटियों को पंपलेट से जागरूक करती हुई

बेटियों पर समस्या आने पर कैसे करें अपनी सुरक्षा 
पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को किसी समस्या से निपटने के लिए उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 जानकारी दी गई।
घरेलू हिंसा पर महिलाओं को किया गया जागरूक
पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बेटियों को सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों समेत साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में बताते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया और इससे संबंधित पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!