Breaking News

JAUNPUR NEWS. ट्रैक्टर की चपेट में आकर बहन की मौत, भाई गंभीर

JAUNPUR. खुटहन थाना क्षेत्र के चककुतबी गांव में खुटहन वाया पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर और बाइक से हुई भिड़ंत में आठ वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल भाई को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
आजमगढ़ जिले के पवई थाना अंतर्गत मैनुद्दीनपुर गांव निवासी बिपिन सिंह का स्थानीय थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में चंद्रशेखर सिंह के घर ससुराल है। यहां एक धार्मिक आयोजन चल रहा है। बिपिन सिंह की पत्नी अपने साथ आठ वर्षीय पुत्री सिद्धी सिंह को लेकर कार्यक्रम में सामिल होने आईं थीं। दोपहर में सिद्धी सिंह अपने ममेरे भाई शिवा सिंह के साथ खरीदारी करने बाइक से पट्टी नरेंद्रपुर बाजार गई थी। जहां से वापस लौटते समय उक्त स्थान पर सामने से बालू भरकर आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। सिद्धी दाएं तरफ सड़क पर गिर गई। उसका सिर ट्रैक्टर की पहिया के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं शिवा टक्कर के बाद बायीं तरफ गिर गया। हेलमेट न पहने होने से उसे भी गंभीर चोटें आई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!