Breaking News

JAUNPUR NEWS. वाहन की धक्के से युवक की मौत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

JAUNPUR. जौनपुर जिले के पवांरा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के धक्का लग़ने से युवक की मौत होने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है ।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के अमोध गांव निवासी दीपक गौतम (21) पुत्र फूलचन्द्र गौतम जो गुरुवार की रात्रि मड़वा दोदक गांव में अपने किसी रिश्तेदार को बाइक से पहुंचाने गया था और पहुंचाकर लौट रहा था रात्रि करीब 11 बजे ज्योंही वह पवांरा नहर पुलिया से थोड़ा आगे पहुंचा था कि पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया , जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी । घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था । इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है । वहीं इस प्रकरण में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!