Breaking News

SHAHGANJ NEWS. हत्या के प्रयास व मारपीट में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हुसेनाबाद गांव में एक दलित के साथ मारपीट व जान से मारने के प्रयास में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया।
क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में बुधवार को सरपतहा थाना क्षेत्र के जहीरूद्दीनपुर गांव निवासी सूबेदार पुत्र राम सूरत ने कोतवाली में तहरीर दिया था कि आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के कलाफतपुर गांव निवासी राम मूरत बिंद पुत्र शीतला प्रसाद बिंद जो रिश्तेदारी में आये हुए थे। किसी बात को लेकर पीड़ित के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सूबेदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरूद्ध धारा 115,(2)118(1), 117(2), 325, 351,(3)109(1) 309(6) भारतीय न्याय संहिता व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपित को मुखबिर की सूचना पर बड़ागांव चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल शर्मा ने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप से शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!