MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की सुबह मनबढ़ो ने जाम के दौरान पीछे से गाड़ी छू जाने पर मामूली विवाद को लेकर दो लोगों को मारकर गंभीर घायल कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी ले जाकर इलाज करवा रही है।

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर गांव निवासी गणेश कुमार सेठ पुत्र श्री राम सेठ सुबह करीब 10:00 बजे होन्डा साइन मोटरसाइकिल से जंगीगंज बाजार आभूषण की दुकान खोलने के लिए जा रहे थे, वाराणसी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने के कारण वह धीरे-धीरे बाईक निकाल रहे थे कि सामने वाले बाइक सवार मनबढ़ की गाड़ी में गणेश कुमार सेठ की बाइक से मामूली धक्का लग गया।

इसके बाद आरोप है कि तीन-चार की संख्या में मनबढ़ों ने आभूषण व्यवसायी की ईट पत्थरों से जमकर पिटाई कर दिया। घायल आभूषण व्यवसायी ने घायल होने की सूचना मोबाइल द्वारा घर पर दिया जिसके बाद उनका बड़ा भाई सुधीर कुमार सेठ भी पहुंच कर बीच बचाव करने लगे। जिसके कारण मनबढ़ो ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दिया। पिटाई से दोनों को गंभीर चोटे आई है। मनबढ़ो द्वारा दबंगई और मारपीट करने के कारण स्थानीय लोगों ने इकट्ठे होकर एक मनबढ़ को पकड़ लिया है। घटना की सूचना थाना पुलिस को लोगों ने दिया सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों और एक मनबढ़ युवक को थाने ले आई है समाचार लिखे जाने तक घायलों के परिजन द्वारा तहरीर दिया जा रहा है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी