Breaking News

RAMPUR NEWS. मुंह काला करने के आरोप में प्रधान के चचेरे भाई का हुआ जमकर पिटाई

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर नगर पंचायत की एक मोहल्ले में स्थित घर में मुंह काला करने घुसे परिजनों और ग्रामीणों ने सकरा ग्रामसभा के एक प्रधान के चचेरे भाई को पकड़ कर जमकर दैहिक समीक्षा करने के बाद डायल 112 पुलिस को बुलाकर सौंप दिया है। पिटाई से घायल प्रधान के चचेरे भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add

रामपुर नगर पंचायत के एक मोहल्ले में शुक्रवार की रात सकरा गांव के एक प्रधान के चचेरे भाई ने घर में घुसकर एक विवाहिता के साथ मुंह काला करने का प्रयास कर रहे थे।
आए दिन मोहल्ले को बदनाम करने को लेकर ग्रामीण और परिजन भी शुक्रवार की रात सतर्क रहे। घर में घुसकर मुंह काला करने का प्रयास कर रहे चचेरे भाई की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली घर पर पहुंच गए और चारों तरफ से मकान को घेर लिया जब किवाड़ खटखटाया गया तो अंदर से विवाहिता ने कहा कि कोई नहीं है लेकिन परिजनों ने दरवाजा खुलवाया और उसकी खोज करने लगे तो एक बड़ी सी लोहे की बाक्स का ताला हिल रहा था इसके बाद ग्रामीणों ने पेटी को खोला तो उसके अंदर प्रधान का चचेरा भाई बैठा मिला इसके बाद जमकर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई किया पिटाई से सिर एवं अन्य हिस्सों में काफी चोटे लग गई। ग्रामीणों ने डायल 112 नंबर को सूचना देकर पुलिस को बुलाया। सूचना पर थाने की भी पुलिस पहुंच गई और आरोपी प्रधान के चचेरे भाई को थाने ले गई जहां पर काफी चोटे देखकर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता की तरफ से कोई भी शिकायती तहरीर नहीं दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार ने बताया कि डायल 112 पुलिस ने आरोपी को लाया था चोट होने के कारण इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा अभी तक तहरीर नहीं दिया गया है तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!