Breaking News

RAMPUR NEWS. जमालापुर बाजार में विद्युत बकाया के लिए कैंप सोमवार की सुबह लगेगा

RAMPUR. जौनपुर जिले के जमालापुर बाजार में विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकालकर विद्युत विभाग ने लाउड स्पीकर से सर चार्ज माफ करने एवं मूलधन में भी माफी के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
रामपुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ मुरलीधर मौर्य के नेतृत्व में रविवार की शाम जमालापुर बाजार में विद्युत कर्मचारियों ने जागरूकता बाइक रैली निकाली। इस दौरान लाउडस्पीकर द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को जागरुक करते हुए बताया गया कि सोमवार की सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाजार में विद्युत बकाया कैंप लगाया जाएगा, इस कैंप में बकाया उपभोक्ताओं का सर चार्ज 100% माफ रहेगा उसके अलावा मूलधन में भी 25 प्रतिशत माफ किया जाएगा जो भी उपभोक्ता बकाया बिल जमा करना चाहे वह विद्युत कैंप में आकर लाभ उठा सकते हैं। एसडीओ मुरलीधर मौर्य ने बताया कि सरकार द्वारा यह विद्युत उपभोक्ताओं के लिए सबसे अच्छी पहल है की सरचार्ज माफी के साथ मूलधन में भी सरकार माफ करने की योजना दिया है जो इस योजना का फायदा इस बार नहीं लेगा तो उसको फिर कभी मिलने की चांस ना के बराबर रहेगा। उन्होंने जमालापुर बाजार एवं क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया है कि सोमवार की सुबह 9:00 से 5:00 तक विद्युत कैंप में आकर बकाया धनराशि को जमा कराकर लाभ लेवें। जागरूकता रैली में विद्युत विभाग के लाइनमैन एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!