RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में रविवार की सुबह 7:00 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों को सकरी जगह में पास नहीं मिलने के कारण स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने हाकी, लाठी, लोहे की राड से मारपीट कर बारात के दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और ढाई लाख रुपए नगद एवं सोने की दो चैन छीन लेने का आरोप लगाया गया है। दबंगों के मारने पीटने से दो लोग घायल भी है। पीड़ितो ने रामपुर थानाध्यक्ष को लिखित शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है।
जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव निवासी उदयराज मिश्रा पुत्र स्व. शोभनाथ मिश्रा अपने बेटे की शादी भदोही जनपद से करके रामपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव के रास्ते रविवार की सुबह 7:00 लौट रहे थे। बारातियों से भारी अर्टिका गाड़ी के पीछे एक स्कॉर्पियो गाड़ी जिसको गांव की ही चंद्रेश यादव पुत्र महेश यादव चला रहे थे उन्होंने नदी के पुल के पास अर्टिका गाड़ी से पास मांगा रास्ता सकरा होने के कारण बारातियों से भरी गाड़ी का चालक पास नहीं दे सका इसके बाद आरोप है कि बाजार में चंद्रेश ने पहुंचकर गांव के नंदलाल उर्फ नन्हें पुत्र महानंद यादव, महेंद्र यादव व महेश यादव पुत्र रामदेव यादव, अनिल यादव समेत कुछ अन्य लोगों को बुला लिया और अर्टिका गाड़ी को रोककर लोहे का राड और लाठी डंडा लेकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारपीट कर लिया। मारपीट में उदय राज मिश्रा पुत्र स्व शोभनाथ मिश्रा निवासी उत्तरपट्टी एवं अशोक कुमार पुत्र रघुनाथ निवासी करमौवा खुर्द को चोटे आई हैं। आरोप है कि इस दौरान बैग में रखा दो सोने का चैन एवं ढाई लाख रुपए छीन लिया गया। उसके बाद सभी दबंग फरार हो गए। दबंगों ने बारातियों के दो गाड़ियों के भी शीशे एवं अन्य सामान को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। दिनदहाड़े
इतनी बड़ी वारदात दुबेपुर गांव पूरी तरह दहल गया। सूचना के बाद सकरी हुई पुलिस ने दबंग के ऊपर दबाव बनाना शुरू किया तो उसमें से नंद लाल यादव गांव का प्रधान निकला इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया उनके निशानदेही पर स्कॉर्पियो चल रहा दबंग चंद्रेश यादव को भी गांव के अंदर से गिरफ्तार कर थाने ले आए हैं। ग्राम प्रधान नंदलाल यादव की माना जाए तो उन्होंने घटना की संलिप्तता से अपनी आपको दूर बताया है और कहां है कि चंद्रेश यादव भी एक बारात से वापस आ रहा थे कि भदोही जनपद में ही इन बारातियों से पास लेने को लेकर वाद विवाद हुआ था बारातियों की संख्या अधिक होने के कारण चंद्रेश यादव को काफी गाली गलौज और मारा भी गया जब बारात की कुछ गाड़ी दुबेपुर गांव में पहुंची तो उन्हें रोक कर पूछताछ किया गया तो बाराती लोग मारपीट पर उतारू हो गए इसके बाद मारपीट हो गई मारपीट में चंद्रेश यादव की गले से सोने की चैन भी गायब हो गई है मारपीट की सूचना पर मैं भी पहुंचा और बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया गया लेकिन बाराती लोग इस मारपीट में मेरा भी नाम शामिल कर रहे हैं। फिलहाल घटना को लेकर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार जांच कर रहे हैं अभी तक किसी भी तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी