Breaking News

MUMBAI NEWS. कमल खिलाना अब समाज की सामूहिक जिम्मेदारी- बोले आचार्य पवन त्रिपाठी

शीतला प्रसाद सरोज मुम्बई
MUMBAI. मुंबई के सांताक्रुज (पूर्व) के सेंट अंथोनी मार्ग स्थित विश्वकर्मा समिति हॉल में शनिवार देर शाम विश्वकर्मा समाज, मुंबई द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे भारतीय जनता पार्टी, मुंबई के नवनियुक्त महामंत्री एवं सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, जिनका समाज की ओर से गर्मजोशी और पारंपरिक विधि-विधान के साथ सत्कार किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह का अभिवादन करते हुए आचार्य त्रिपाठी ने केंद्र और राज्य में भाजपा नेतृत्व की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्य दोनों अभूतपूर्व रूप से गतिशील हैं।”
आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव का ज़िक्र करते हुए उन्होंने विश्वकर्मा समाज से भाजपा को मजबूत समर्थन देने की अपील की— “कमल खिलाने की जिम्मेदारी आप सबके कंधों पर है।”

समाज के प्रति आत्मीयता जताते हुए उन्होंने कहा, “विश्वकर्मा समाज का स्वागत ऐसा लगता है मानो अपने ही घर में आ गए हों। कुछ ताकतें समाज को जाति-पांति में बांटने की कोशिश करती हैं, लेकिन हम सबको गर्व के साथ एकजुट हिंदू समाज बनकर उनका जवाब देना है।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार हरिगोविंद विश्वकर्मा ने आचार्य त्रिपाठी को मुंबई में उत्तर भारतीयों की सशक्त आवाज बनने की शुभकामनाएं दीं। वहीं विश्वकर्मा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी लल्लू राम विश्वकर्मा ने पूर्व विधायक अभिराम सिंह के योगदान को याद करते हुए उम्मीद जताई कि आचार्य त्रिपाठी भी समिति के विकास में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।
भाजपा मुंबई प्रवक्ता अजय सिंह ने कार्यक्रम को समाज की शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि आचार्य त्रिपाठी की नियुक्ति “पूरे समाज के सम्मान का परिचय है।”
भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा, “आचार्य जी की जिम्मेदारी हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज को संगठित रखकर हम पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।”

सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुई शाम

लोकगायिका पूनम विश्वकर्मा और उनके सहयोगी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम का माहौल जीवंत कर दिया। संगीत के सुरों और तालियों की गूंज ने समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार गंगाराम विश्वकर्मा ने संभाला।
इस अवसर पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, समाजसेवी प्रेमशंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह गोसाईं, चंद्रकांत शिंदे, बबलू सिंह, पप्पू यादव, डॉ. पी.एन. विश्वकर्मा, योगेश विश्वकर्मा, लालचंद विश्वकर्मा, हर्षित पाटिल, अनिल फूलचंद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम न सिर्फ सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और राजनीतिक-सांस्कृतिक चेतना का भी सशक्त प्रदर्शन साबित हुआ।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!