RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर विद्युत उपकेंद्र ने सोमवार को जमालापुर बाजार में कंचन मेडिकल जमालापुर बाजार में विशाल बकाया विद्युत कैंप लगाया गया। इस दौरान कैंप में पहुंचे काफी उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर बकाया से छुटकारा पाया।
सोमवार की सुबह कंचन मेडिकल पर विद्युत विभाग के एसडीओ मुरलीधर मौर्य के नेतृत्व में विद्युत बकाया बिल का विशाल कैंप लगाया गया इस दौरान सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपभोक्ताओं में बकाया बिल जमा करने के लिए होड़ मची रही। जिसके कारण विभाग ने 70 ओटीएस काटा और लगभग 3.5 लाख रुपए नगद जमा कराया। सभी ओटीएस उपभोक्ताओं को 31.12.2025 तक बकाया जमा करने का समय दिया गया। रामपुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ मुरलीधर मौर्य ने बताया कि मंगलवार को सेमुही बाजार में कैंप लगाया जाएगा। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100% की माफी रहेगी इसके अलावा मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट के साथ बकाया बिल जमा होगा। जिसका उपभोक्ता कैंप में पहुंचकर लाभ उठाएं और बिजली बिल बकाया से छुटकारा पावें। कैंप के दौरान मुरलीधर मौर्य एसडीओ के अलावा सत्येंद्र रामप्रसाद जेई, एसएसओ विमल कुमार सिंह, लाइनमैन प्रवीण कुमार, अवधेश कुमार, बच्चन अजय कुमार समेत सभी लाइनमैन मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी