Breaking News

MARIYAHU NEWS. पत्नी के पुण्यतिथि पर पूर्व अध्यापक ने गरीबों में किया कंबल वितरण

MARIYAHU. जौनपुर जिले के विकास खंड मड़ियाहूं के ग्राम पंचायत देवपार में पूर्व अध्यापक ने अपनी पत्नी की पुण्यतिथि पर अपने डॉक्टर पुत्रों के साथ मिलकर गरीबों में 200 से ज्यादा कंबल वितरित कर पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई।
सोमवार को एक शादी समारोह में बीरबलपुर देव पार्क गांव निवासी पूर्व अध्यापक रामराज पटेल अपने पुत्रों के साथ मिलकर पत्नी के पुण्यतिथि अवसर पर गरीबों में 200 से ज्यादा कंबल वितरित कर लोगों में एक अच्छा संदेश दिया।
पूर्व अध्यापक रामराज पटेल ने बताया कि पत्नी के आत्मा के शांति के लिए यह कंबल वितरण कार्य किया जा रहा है, पुण्यतिथि के बहाने लोगो की मदद भी की जा रही है। श्री पटेल ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष उनकी याद में कराया जाएगा।
इस मौके पर इनके पुत्र डाक्टर मनोज कुमार पटेल, डाक्टर अशोक पटेल, संजय सिंह पटेल और इनके पोते दक्ष पटेल, मोहित पटेल, रजनीश पटेल, रजत पटेल, और सहयोगी विजय तिवारी उपस्थित होकर कंबल वितरीत किए।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!