Breaking News

BARASATHI NEWS. बरसठी में भाजपा मंडल महामंत्री की पिटाई से युवक घायल, वीडियो वायरल

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के परियत फतुहीकला गांव में नवीन परती की जमीन को लेकर लेखपाल के सामने ही भाजपा के मंडल महामंत्री द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। जिससे मौके पर हड़कम्प मचा रहा। पिटाई से घायल युवक जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस घटना की मुकदमा भाजपा महामंत्री के दबाव में नहीं दर्ज कर रही है। लेकिन मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आनन फानन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि गांव के संतोष श्रीवास्तव अपनी आबादी की जमीन में मकान बनवा रहे थे इसी बीच भाजपा निगोह मंडल के महामंत्री अजय गौड़ अपनी जमीन बताते हुए उनके निर्माणाधीन मकान को जबरदस्ती रोकने का प्रयास करने लगा। इसके बाद संतोष श्रीवास्तव ने एसडीएम मडियाहू से शिकायत किया और यह भी बताया कि जो जमीन भाजपा मंडल महामंत्री बता रहा है वह सरकारी नवीन परती की जमीन है और काफी दिनों से कब्जा किया हुआ है। इसके बाद मड़ियाहू एसडीएम नवीन कुमार ने हल्का लेखपाल शिव शंकर स्वामी को सरकारी जमीन अलग करने का आदेश देते हुए मौके पर भेजा। सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे लेखपाल सरकारी जमीन की पैमाइश कर अलग कर लिया। आरोप है कि भाजपा मंडल महामंत्री को यह बात नागवार लगी देखते ही देखते मौके पर दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गया इसी बीच गांव का तमाशबीन बना आनंद सोनकर कुछ बोल दिया। आरोप है की भाजपा मंडल महामंत्री और आनंद सोनकर के बीच हाथापाई शुरू हो गया। बताते हैं कि मंडल महामंत्री के सहयोगियों ने दौड़ा-दौड़ा कर आनंद सोनकर की जमकर पिटाई तब तक करते रहे जब तक वह जमीन पर नहीं गिर पड़ा। दाद में खाज बना आनंद सोनकर गंभीर घायल हो गया। पिटाई के बाद आनंद सोनकर को गंभीर देखते हुए मंडल महामंत्री और उनके सहयोगी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां से सीएचसी के डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार की देर रात से ही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया समेत अन्य मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होने लगी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने देर रात आनंद सोनकर की तहरीर लेकर घायल आनंद सोनकर की तरफ से चार लोगों के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

फोटो- जमीन पर गिरा घायल आनंद सोनकर

निगोह मंडल महामंत्री का पक्ष रखते हुए क्या बोले मंडल अध्यक्ष 

रमेश चंद्र मौर्य मंडल अध्यक्ष निगोह एवं भाजपा नेता दीपक पाण्डेय ने फोन पर निगोह मंडल महामंत्री का पक्ष रखते हुए बताया कि मंडल मंत्री को सोनकर पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला किया है उनकी हालत गंभीर है उन्हें इलाज के लिए भदोही रेफर किया है। इलाज के बाद फोन पर मंडल मंत्री से बात कराया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!