JAUNPUR. जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया ।
क्षेत्र के नोकरा गांव निवासी राजेश कुमार प्रजापति के दरवाजे पर उनकी कार खड़ी थी रविवार की रात कार से धुआं निकलना शुरू हुआ तत्काल घटना की सूचना 112 पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। कार स्वामी के अनुसार कार खड़ी थी, तभी अचानक धुआं निकलने लगा हम लोग कुछ समझ पाते कुछ ही देर में आग भड़क उठी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ मे थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।.
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी