Breaking News

NEWRIYA NEWS. नेवढ़िया में 11 दिन बाद कब्र से निकला शव, ग्रामीणों में मची सनसनी

NEWRIYA. मडियाहूं तहसील क्षेत्र के शेखपुर गांव में मंगलवार को जिलाधिकारी से हत्या की आशंका जताते हुए पत्नी की शिकायत पर पति के शव को कब्र से 11 दिन बाद निकालकर पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान मड़ियाहूं उप जिलाधिकारी समेत आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

फोटो-कब्र से शव निकालकर बाहर करते लोग

बताया जाता है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी अबूजर पुत्र स्व. शकील अहमद उम्र 24 वर्ष की 19 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से मौत हो गई थी। मौत के समय मृतक की पत्नी आलिया गुजरात में थी। आस पास के लोग तथा रिश्तेदारों की मौजूदगी में शव गांव की ही कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। लेकिन आरोप है कि पति के मौत की जानकारी पत्नी को नहीं दी गई। जब घटना का पता पत्नी को चला तो वह अपने मायके बरसठी थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव पहुंची।

फोटो- मौके पर मौजूद आला अधिकारियों की वाहन

पत्नी आलिया दूसरे दिन जौनपुर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरे पति की फांसी से नहीं बल्कि हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम करने की मांग किया। कहा कि जिससे सच्चाई का पता लग सके कि मेरे पति की मौत कैसे हुई है।
जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार की सुबह मड़ियाहूं उप जिलाधिकारी नवीन कुमार की मौजूदगी में गांव के कब्रिस्तान से शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान मौके पर क्षेत्राधिकार परमानंद कुशवाहा थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, चौकी प्रभारी सुग्रीव प्रसाद गुप्ता समेत भारी पुलिस बल के अलावा ग्राम प्रधान राशीद अली मौके पर उपस्थित रहे। मृतक युवक अपने माता-पिता एकलौता पुत्र था।

फोटो- कब्र की खुदाई करते मजदूर

मामले में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहू ने बताया कि मृतक की पत्नी ने जिलाधिकारी से मांग किया था कि मेरी ग़ैर मौजूदगी में मेरे मामा व अन्य रिश्तेदार मिलकर शव को कब्रिस्तान में दफना दिए मुझे आशंका है कि मेरे पति की हत्या की गई है। डीएम के आदेश पर शव कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!