MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू कोतवाली के स्थानीय नगर स्थित भंडरिया टोला में किराने की दुकान में बैठी महिला व्यवसायी से रविवार की सरेशाम नकाबपोश हौसला बुलंद पल्सर सवार बदमाशों ने गले में पहनी सोने की सिकड़ी छीन कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगी सीसीटीवी कैमरे में भागते समय कैद हो गई है। घटना के संबंध में कोतवाल ने अंदेशा व्यक्त किया कि किसी अपने ने ही महिला के गले से छिनैती किया है पुलिस जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के भंडरिया टोला में राज क्लिनिक के बगल में शिवम जायसवाल की किराने की दुकान है जिसमें उनकी पत्नी वैशाली जायसवाल भी बैठती है।

रविवार की शाम 4 बजे के लगभग शिवम दुकान का सामान लेने बाजार गए थे। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश मुंह बांधे व हेलमेट लगाए आए और दुकान के बाहर थोड़ी देर तक खड़े रहे जब देखा कि दुकान पर केवल महिला ही मौजूद है तो पल्सर के पीछे बैठा है एक बदमाश दुकान पर पहुंचा और वैशाली से गुटका की मांग किया। वैशाली जैसे ही उठकर गुटका देने के लिए मुड़ी वैसे ही पीछे से बदमाश ने गले में पड़े सोने की चेन खींच कर भागने लगा। वैशाली शोर मचाते जब तक बाहर निकलती तब तक वह पल्सर पर बैठकर मछलीशहर की तरफ भाग निकले। बदमाशों की भागने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता के पति शिवम जायसवाल की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में लगी रही। नगर में लबे सड़क उक्त घटना से अन्य व्यापारियों में भय व्याप्त है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला के किसी आदमी ने यह घटना कारित किया है फिर भी पुलिस जांच में जुटी हुई है। एक-दो दिन में घटना के हकीकत का पता चल जाएगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी