Breaking News

RAIBARELI NEWS. भाजपा नेता ने दरोगा पर धमकाने का लगाया आरोप, कोतवाली पहुंचकर की शिकायत

RAIBARELI. रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक नितिन मलिक पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
डलमऊ क्षेत्र के मुरई बाग निवासी भाजपा नेता महेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मंगलवार की शाम किसी कार्य से कोतवाली आए थे। इस दौरान कोतवाली में तैनात एसआई नितिन मलिक के सामने खड़े होने पर दरोगा ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दौड़ाकर गोली मारने की धमकी दी। भाजपा नेता का आरोप है कि उक्त व्यवहार से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है।
वहीं, उपनिरीक्षक नितिन मलिक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया है।
मामले को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और दरोगा के खिलाफ तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी सहित रमेश बहादुर सिंह, सुरेंद्र मौर्य, रामसुमेर लोधी, रवि सिंह, डलमऊ चेयरमैन प्रतिनिधि शुभम गौड़ समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!