Breaking News

SURERI NEWS. मंदिर भूमि पर कब्जे का प्रयास, दो गिरफ्तार

SURERI. जौनपुर जिले के थाना सुरेरी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कशेरू गांव स्थित हनुमान जी मंदिर की जमीन को लेकर की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ परमानन्द कुशवाहा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मौके पर शांति भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में चालान कर उपजिला मजिस्ट्रेट मड़ियाहूँ न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन कुमार पुत्र रामजियावन (23) व केहर कुमार गौतम पुत्र इन्द्रजीत (31), निवासी ग्राम दूबेपुर, थाना सुरेरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!