Breaking News

JAFARABAD NEWS.सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फोटो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

JAFRABAD. जौनपुर जिले के थाना जफराबाद पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध असलहे के साथ फोटो पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष जफराबाद के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त विनय पाठक पुत्र राजेश पाठक, निवासी सरैया थाना जफराबाद, जौनपुर द्वारा सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फोटो पोस्ट की गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!