SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव बाजार के समीप सड़क दुघर्टना में ऑटो रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
क्षेत्र के समधीपुर गांव निवासी 32 पवन कुमार यादव पुत्र अभयराज यादव शनिवार की शाम को अपनी बाइक से किसी काम से बड़ागांव बाजार गये थे। रात को वापस घर आने के दौरान बाजार के समीप तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी