MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहू तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष सिंह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मिलकर ज्वलंत मुद्दों पर बातचीत किया और अपने द्वारा भेजे गए मुकदमे की पत्रावली के संबंध में जानकारी हासिल किया। वरिष्ठ अधिवक्ता एक हफ्ते के लिए अपने तहसील वादकारियों से दूर रहेंगे।

मड़ियाहू तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बरसठी विकास खंड के बारीगांव निवासी अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, केशव चौधरी एवं पतिराज यादव समेत कई अधिवक्ताओं से मिलकर देश में चल रहे यूजीसी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बातचीत किया। इस दौरान खुद के द्वारा भेजे गए मुकदमे की पत्रावलियों पर पैरवी करते हुए उसकी प्रगति की जानकारी हासिल की। इस सफर मे संतोष कुमार सिंह पूरे परिवार समेत हरिद्वार जाकर गंगा स्नान और वृंदावन समेत अन्य देवस्थान पर जाकर दर्शन पूजन करेंगे। श्री सिंह 5 फरवरी को जौनपुर जनपद वापस आएंगे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी