MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में दो भीषण दुर्घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि मंगलवार की रात लगभग 8:30 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कसियांव गांव निवासी भास्कर पांडेय उम्र 46 वर्ष मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। रात होने के कारण किसी ने घटना को नहीं देख पाया जिसके कारण अज्ञात वाहन फरार हो गया। थोड़ी देर में आसपास के राहगीरों को पता चलने पर लोगों को बताया तब पुलिस को सूचना मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर उसके घर पर सूचना दिया। सूचना पर घर से पहुंचे दिवाकर पांडेय के पुत्र शिवम पांडेय ने मृतक चाचा की पहचान करते हुए अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया पुलिस ने तहरीर पाकर शव को कब्जे में लेते हैं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
वहीं बुधवार की अपराह्न 2:00 बजे मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार स्थित शिव मंदिर के पास मिठाई विक्रेता नन्हे मोदनवाल की स्विफ्ट डिजायर कार से टक्कर होने के बाद दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शीतलगंज निवासी राम प्रसाद मोदनवाल का 45 वर्षीय पुत्र नन्हें मोदनवाल इसी थाना क्षेत्र के पाली बाजार में मिठाई की दुकान चलाता है। प्रतिदिन की भांति वह बुधवार की अपराह्न 2:00 बजे स्कूटी से घर खाना खाने के लिए आ रहा था कि घर के पास स्थित शिव मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट डिजायर ने जोरदार टक्कर मार दिया टक्कर के बाद नन्हें मोदनवाल स्विफ्ट डिजायर के एक हिस्से में फंस गए और जिससे करीब 15 से 20 फीट तक घसीटते हुए कार ले गया ड्राइवर को जब घटना की पता चला तो कार को मौके पर छोड़कर वह फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल नन्हें मोंदनवाल को उठाकर तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पास दो पुत्र एवं एक पुत्री है। मौत की सूचना के बाद मृतक का पुत्र आयुष मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर पाकर मौके पर मौजूद कार को अपने कब्जे में लेते हुए शव को जिला अस्पताल से प्राप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों घटना को लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी