Breaking News

जौनपुर। चोरों ने कीमती जेवरात व बाईक पर फेरा हाथ

जौनपुर। जिले के केराकत के सरकी पुलिस का खौफ चोरों पर उस समय बेअसर नजर आया जब चौकी से महज 200 मीटर दूर सुल्तानपुर में खाली पड़े घर को चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से घर में रखी बाइक और कीमती जेवरात पर हाथ फेर चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके ए वरदात का मुआवना करने में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तूफानी विश्वकर्मा पुत्र मिठ्ठू विश्वकर्मा दर्शन के लिए मुंबई गए हुए थे, मंगलवार को पड़ोसी के द्वारा घर में चोरी होने की सूचना मिली बुधवार को मुंबई से घर पहुंचकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ है और कीमती जेवरात व बाइक गायब थी। तत्पश्चात कोतवाली में पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस भुक्तभोगी के तहरीर के आधार पर मामले के जांच पड़ताल में जुट गई। वही चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!