Breaking News

मुंबई। रमजान के पावन अवसर पर ‘सत्यवादी’ ने जरूरतमंदों को वितरित की राशनकिट

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई 
मुंबई। पवित्र रमजान माह के शुभारंभ पर गैर सरकारी संस्था ‘सत्यवादी’ की ओर से बुधवार देर शाम जोगेश्वरी (पश्चिम) के आनंदनगर, न्यू लिंक रोड स्थित संस्था के जनसंपर्क कार्यालय पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को रमजान राशन किट वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक रोजेदार परिवारों ने उपस्थित होकर संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की।


संस्था के चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एस. एम. खान ने बताया कि रमजान का पाक महीना आरंभ हो चुका है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग पूरे माह रोजा रखकर इबादत करते हैं और शव्वाल का चांद नजर आने के बाद ईद-उल-फितर का पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सामान्यतः रमजान 30 रोजों का होता है और यदि चांद समय पर दिखाई देता है तो 19 मार्च को ईद-उल-फितर मनाए जाने की संभावना है।
खान ने जानकारी दी कि जोगेश्वरी के बेहरामबाग, आनंदनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को पूर्व में कूपन वितरित किए गए थे। उसी के आधार पर राशन किट प्रदान की गई। प्रत्येक किट में चावल, आटा, दाल, नमक, तेल और शक्कर जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल की गई, ताकि रोजेदार परिवारों को सहूलियत मिल सके और वे बिना किसी चिंता के इबादत कर सकें। राशनकिट हजारों की संख्या में लोगों को वितरित की गई।


उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य रमजान के पवित्र अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता कर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सेवा की भावना को सशक्त करना है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संस्था के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!