MUFTIGANJ. जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज पर एसडीएम ने पहुंचकर सभी अभिलेखों की जांच किया। एसडीम ग्रामीणों के द्वारा धन उगाही के आरोप लगाने के बाद जांच करने पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों द्वारा दवा एवं जांच के नाम पर धन उगाही करने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत किया था।
इसके बाद केराकत के एसडीम शैलेंद्र कुमार को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच करें। बुधवार को एसडीएम ने पहुंचकर सीएचसी में रखे फाइलों को खंगाला और पूछताछ किया। उन्होंने बताया कि ब्लाक के किसी ब्यक्ति द्वारा सीएचसी में अनियमितता के तहत 12 बिन्दु की शिकायत जिलाधिकारी के यहां की गयी है। जिलाधिकारी के निर्देशन पर जांच किया जा रहा है। दो तीन दिन में जांच कर ली जायेगी जांच में खामिया पायी गयी तो कार्रवाई की जायेगी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी