MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील में उप जिलाधिकारी कार्यालय में असलहा रेनुवल के लिए पहुंचे फरियादी को एसडीएम महोदय 10 पेड़ मां के नाम करने के बाद तब रेनुअल करने की बात कहते हैं लेकिन उनका खुद का तहसील हरित क्रांति को मुंह चिढ़ाता फिर रहा है। तहसील परिसर में लगे फूल पौधों को पानी तक नहीं मिल रहा है जिसकी नजर एसडीएम की कभी नहीं पड़ती है।

बता दे की बुधवार को शिवपुर बेलवां के एक विद्यालय के प्रबंधक गोपाल सिंह अपनी रिवाल्वर को रेनुअल करने के लिए एसडीएम नवीन कुमार के कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन एसडीएम ने उनके सामने यह शर्त रख दिया कि रेनुवल तभी होगा जब 10 पेड़ मां के नाम लगवाएंगे और वह भी तहसील में लगेगा।
सोचिए जरा एसडीएम फरियादियों से पौधा की फरियाद कर रहे हैं लेकिन उनके परिसर में ही शो के लिए गमले में लगाया गया फूल पत्ती एवं अन्य पौधे सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं लेकिन यह पौधे बिन पानी के अंतिम सांसें गिन रहे है। जो पेड़ पौधे तहसील परिसर में लगाए गये है उसी को ही एसडीएम नवीन कुमार जीवन नहीं दे पा रहे हैं लेकिन फरियादियों से पेड़ लगाने की फरियाद करते फिर रहे हैं।
इस संबंध में जब एसडीएम नवीन कुमार को पेड़ पौधों एवं फुल पौधों की हालत दिखाई गई तो उन्होंने कहा कि अभी पानी डलवा देते हैं उन्होंने कर्मचारियों को आदेश दिया कि भाई पानी डाल दो।
सोचिए जरा तहसील परिसर में पेड़ों की और पौधों के प्रति कितनी लापरवाही हो रही है और तहसील परिसर में लगा पेड़ पौधा अधिकारियों की सोच पर मुंह चिढ़ा रहा है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी