जौनपुर। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव में एक विवाहिता महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस आवश्यक कार्यवाही करने में जुट गई हैं ।
भटहर गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंह उर्फ नन्हे की पुत्री स्वेता सिंह 32 वर्ष की शादी बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह निवासी अतुल सिंह के साथ हुई थी। वह पिछले कुछ माह से मायके आकर रह रही थी।
आसपास के लोगो के अनुसार– रविवार की शाम नित्यक्रिया कर भोजन के बाद स्वेता कमरे में सोने चली गयी। इसी बीच घर के अंदर मौका पाकर छत के छल्ले के सहारे लटक कर फाँसी लगा लिया। सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा बंद देख स्वजन आवाज लगाने लगे किन्तु दरवाजा नही खुला। किसी अनहोनी की आशंका को देख हो हल्ला करने पर आस पास के लोग भी मौके पर जूट गए। जब दरवाजा किसी तरह खोलकर अंदर गए तो फासी के फन्दे पर बेटी को लटकता देख सभी दंग रह गए। स्वजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिया। मौके पर डायल पुलिस सहित थानाध्यक्ष मीरगंज प्रशांत सिंह पुलिस टीम के साथ पहुच आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतका की 7 वर्ष की एक (कुट्टी) बच्ची हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज प्रशांत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी