Breaking News

जौनपुर। 11 मार्च को सिरकोनी ब्लॉक की दो प्रधान दिल्ली में सम्मानित होंगी

जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक की नाथुपुर तथा धनेजा की महिला प्रधान 11 मार्च में सम्मानित होंगी। दिल्ली में पंचायतीराज विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित है।
ज्ञात हो नाथुपुर की ग्राम प्रधान श्रीमती सुचिता सिंह ने अपने कार्यकाल में ग्राम पंचायत में आधुनिक पंचायत भवन, प्लास्टिक वेस्ट प्लांट,युवाओं के लिए खेल का मैदान तथा ओपन जिम,सदभावना लॉन सहित कई ऐसे कार्य कराए गए है।जिनका जिले में मिशाल दिया जाता है।गांव का कोई भी पुरवा विकास कार्य से अछूता नही है। इसी प्रकार धनेजा की ग्राम प्रधान रेनू निषाद ने गांव में विकास कार्यों से नजीर पेश किया है। उन्होंने गांव की साफ सफाई को बेहतर कराया है। गांव की सफाई देखकर शहर का कस्बा प्रतीत हो रहा है।
एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर ने बताया कि प्रदेश से 135 महिला प्रधानों को महिला दिवस पर केंद्रीय पंचायतीराज विभाग महिला पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!