Breaking News

जौनपुर। मुफ्तीगंज में रसोई गैस की किल्लत, सिस्टम हुई फेल अधिकारी मस्त, उपभोक्ता परेशान, गोदाम में गैस भरपूर

राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा रिपोर्टर
जौनपुर। जिले के मुफ्तीगंज स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में गैस लिए हाहाकार मचा हुआ है। ब्यापारी से लेकर ग्रामीण अंचल तक गैस लिए लोग परेशान हैं। गैस को लेकर सरकार का सिस्टम फेल हो गया है, अधिकारी मस्त पड़े हुए है अधिकारियों को न तो सरकार के सिस्टम से मतलब है न तो उपभोक्ता से मतलब है। जब कि गोदामों में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है लेकिन सरकार द्वारा जो बुकिंग का पोर्टल चलाया जा रहा है वह फेल है बुकिंग नहीं हो रही है। उपभोक्ता बुकिंग करने में परेशान हो जा रहे है। क्षेत्र की जनता ने बताया कि घंटो मोबाइल से बुक किया जा रहा है बुक नहीं हो रहा है यदि बुक भी हो जा रहा है तो ओटीपी ही नहीं आ रही है।
महामृत्युंजय इण्डेन गैस के मालिक ने बताया कि हमारे पास गैस पर्याप्त मात्रा में है एक लोडिंग खत्म नहीं होती है उसके पहले दूसरी लोडिंग आ जाती है पहले गैस बिना बुकिंग की मिलती थी अब बिना बुकिंग का गैस नहीं मिल रही है उन्होने बताया कि अब सौ प्रतिशत गैस बुक करना अनिवार्य हो गया है यदि गैस बुक हो गया है मैसेज आ गया है तो गैस तुरन्त मिलेगा। गैस की कोई कमी नहीं है उन्होने बताया कि कारण यह है कि अब सभी लोग बुकिंग कर रहे है इसलिए यह कठिनाई आ रही है उन्होने बताया कि जिले के बड़े अधिकारी सिस्टम को जब तक सही नहीं करेंगे तब तक समस्या रहेगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!