Breaking News

जौनपुर। गलत इंजेक्शन से महिला का हाथ काटना पड़ा, झोलाछाप डॉक्टर पर मुकदमा

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला को अपना हाथ गंवाना पड़ गया। पीड़ित परिवार की शिकायत और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर के चिकित्सकों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुगईपुर असवा निवासी लालमणि पांडेय अपनी पत्नी मैना देवी को इलाज के लिए सेमरी स्थित चांदसी दवाखाना ले गए थे। आरोप है कि 28 फरवरी को डॉक्टर प्रवीण राय ने मैना देवी को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। महिला के हाथ में तेजी से सूजन आ गई और संक्रमण फैल गया।
परिजनों ने मैना देवी को गंभीर हालत में वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण काफी बढ़ चुका है। महिला की जान बचाने के लिए उनका दाहिना हाथ काटना पड़ा।
घटना के बाद 12 मार्च को पीड़ित परिवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर के चिकित्सा प्रभारी और रामपुर थाने में लिखित शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभात यादव ने भी पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा।
पुलिस ने गुरुवार देर रात आरोपी डॉक्टर प्रवीण राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!