Breaking News

जौनपुर। तारकोल का दुर्गंध उठने से लोगों का चलना हुआ दूभर

जौनपुर। जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर गांव में केराकत जौनपुर मार्ग के किनारे पर ठेकेदार द्वारा अस्थाई प्लांट बैठाकर गिट्टी व तारकोल का मिश्रण करते समय उठ रहे दुर्गंध से रोड पर चलना लोगों का दूभर हो गया है जब कि जहां पर मिश्रण किया जा रहा है वहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज सटा हुआ है उसमें दवा लेने आये मरीज व उनके तीमारदारों ने बताया कि अलकतरा का इतना दुर्गंध आ रहा है कि घुटन जैसा महसूस हो रहा है क्षेत्र की जनता का कहना है कि मिश्रण का कार्य ठेकेदारो को मैदानी इलाकों में करना चाहिए जिससे कोई को कठिनाई न हो लेकिन ठेकेदारो को जनता से कुछ लेना देना नहीं है ।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!